उदयपुर में हुआ तीन दिवसीय सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव का शुभारंभ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 7, 2018

उदयपुर में हुआ तीन दिवसीय सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव का शुभारंभ

उदयपुर में शनिवार से तीन दिवसीय सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव का आगाज हुआ. 21 वें सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. तीन दिन तक चलने वाला यह महोत्सव गुलाबबाग के नवलखा महल में आयोजित हो रहा है, जहां वैदिक सनातन पद्धति पर तीन दिन तक चर्चा की जाएगी. साथ ही वेद सम्मेलन आयोजित कर उसकी महत्ता की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होगी. सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर के आर्यसमाज से जुड़े करीब 1500 से ज्यादा लोग उदयपुर पहुंचे हैं. तीन दिनों के इस महोत्सव में प्रतिदिन चार सत्र आयोजित होंगे, जिसमें वेद सम्मेलन, राष्ट्र चिंतन सम्मेलन, आध्यात्मिक सत्र, सत्यार्थ प्रकाश सम्मेलन, संस्कृति एवं संस्कार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. आपको बता दें कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ का लेखन उदयपुर के इसी नवलखा महल में किया था, उसी कडी में इस महोत्सव को पिछले 21 सालों से मनाया जाता रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RxBrKH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages