युवती की फोटो लेना पड़ा भारी, युवक की हुई पिटाई - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 7, 2018

युवती की फोटो लेना पड़ा भारी, युवक की हुई पिटाई

सिटी बस में जा रही युवती की शक्ल- सूरत एक युवक को इतनी पसंद आई कि वह उसकी तस्वीर अपने मोबाइल से लेने लगा. लेकिन यह सब उस युवती ने देख लिया और युवक को तस्वीर लेना भारी पड़ गया. युवती ने आव देखा न ताव बस से उतकर युवक की पिटाई कर डाली. लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस पूरे मामले में मजे की बात यह रही कि युवती को लोग युवक की पिटाई के लिए प्रोत्साहित करते नजर आए. यह घटना चौपासनी रोड पर लाल पुलिया के पास हुई. यह युवती अपने पति के साथ सिटी बस में जा रही थी. उस समय उसने देखा कि सड़क पर खड़ा युवक उसकी फोटो ले रहा है. युवती ने उतर कर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी. यह देख पर सड़क पर और लोग भी जमा हो गए. बीएड कॉलेज में पढ़ रहे उस युवक ने स्वीकार कर लिया कि वह युवती के फोटो ले रहा था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zWeFW9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages