भीलवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किया दमखम दिखाना - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 26, 2018

भीलवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किया दमखम दिखाना

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही भीलवाड़ा में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. भाजपा नेताओं ने अपने कार्यालय में मंडल समिति की बैठक की. कांग्रेस ने 'बूथ जिताओ - भ्रष्‍टाचार मिटाओ' जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है. गायत्री आश्रम के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में नव‍शक्ति बूथ सम्‍मेलन और बूथ एवं लाभार्थी महासम्‍पर्क अभियान आयोजित करने के लिए मंडल बैठक का आयोजन किया गया. बूथ लाभार्थी महासंपर्क अभियान में प्रत्येक बूथ के प्रत्येक लाभार्थी एवं प्रत्येक घर तक संपर्क करना है. बैठक में विधानसभा के प्रभारी गुरुचरण सिंह, भीलवाड़ा जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड सहित विधानसभा वार प्रभारी मौजूद रहे. वहीं शहर कांग्रेस पश्चिम ब्‍लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जन संपर्क अभियान शुरू किया. उन्‍होंने गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 12 के आजाद नगर में डांगी फैक्ट्री के पीछे घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2q9XbQq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages