दूसरे दिन भी बंद रहा मेहंदीपुर बालाजी, छात्राओं ने निकाला मौन जुलूस - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 6, 2018

दूसरे दिन भी बंद रहा मेहंदीपुर बालाजी, छात्राओं ने निकाला मौन जुलूस

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में श्री बालाजी महिला महाविद्यालय की विवादित दीवार तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार को कॉलेज की छात्राओं ने कस्बे में मौन जुलूस निकालकर विवादित दीवार को तोड़ने का विरोध किया. इस दौरान सैकड़ों छात्राएं मेहंदीपुर बालाजी कस्बे की सड़कों पर निकलीं और मौन रहकर व हाथों में तख्तियां लेकर विवादित दीवार तोड़ने का विरोध जताया. कॉलेज की दीवार तोड़ने और छात्राओं से कथित अभद्रता करने के मामले में दूसरे दिन भी मेहंदीपुर बालाजी के बाजार बंद रहे. जिसके चलते श्रद्धालुओं को आम जरुरत के सामान के लिए भी इधर- उधर भटकना पड़ा. गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को रामनिवास मीणा सहित कुछ लोगों ने महिला कॉलेज की दीवार को खातेदारी की जमीन पर अवैध रूप से बनाई हुई दीवार बताकर तोड़ दिया था. तभी से रामनिवास मीणा का परिवार मौके पर ही धरना दे रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yjUUpB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages