मेधावी बालिकाएं हुईं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 5, 2018

मेधावी बालिकाएं हुईं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित

'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' योजना के तहत भरतपुर के मास्टर आदित्येंद्र राजकीय विधालय में गुरुवार को मेधावी बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. साथ ही मेधावी बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किए गए और सम्मानित किया गया. जिला कलेक्टर संदेश नायक और मेयर शिवसिंह भोंट के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं की करीब 1500 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार रुपए की प्रथम किस्त के चेक दिए गए जबकि कक्षा 12वीं की 1500 छात्राओं को 5 हजार रुपए का चेक प्रोत्साहन के रूप में दिया गया. इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़कर बेहतर परिणाम देने वाले 878 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए.मेधावी 57 छात्राओं को स्कूटी भी दी जानी थी लेकिन मंत्रलायीन कर्मचारियों की हड़ताल से रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण स्कूटी वितरित नहीं की जा सकी. इस मौके पर पार्षद प्रेमपाल चाहर, प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BXxYQj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages