संजय एन. राउत की 'द ग्लिम्प्सेस ऑफ गुरुकुल' एग्जीबिशन की हुई शुरुआत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 21, 2018

संजय एन. राउत की 'द ग्लिम्प्सेस ऑफ गुरुकुल' एग्जीबिशन की हुई शुरुआत

जयपुर में रामगढ़ रोड स्थित आईसीए आर्ट गैलरी में मुंबई के आर्टिस्ट संजय एन. राउत की 'द ग्लिम्प्सेस ऑफ गुरुकुल' एग्जीबिशन की शुरुआत हुई. इसमें आर्टिस्ट राउत ने अपनी 15 कलाकृतियों के जरिए देश की प्राचीन गुरुकुल परंपरा को जीवंत किया है. राउत ने रंगों के जरिए गुरुकुल के रहन-सहन और माहौल को कैनवास पर उकेरा है. राउत काफी समय से गुरुकुल थीम पर ही कई सीरीज तैयार कर चुके हैं. वह कलाकृतियों के जरिए अपने देश की संस्कृति से जुड़ी गुरुकुल की परम्परा को युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. गुरुकुल परम्परा में शिष्य अपना घर त्याग कर गुरु के साथ शिक्षा प्राप्त करते थे. गुरुओं के प्रति वो आदर और सम्मान हमारी संस्कृति और देश को महान बनाता है. यह एग्जीबिशन 25 अक्टूबर तक चलेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PJvSrh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages