भरतपुर के खेरापति मोहल्ला स्थित गोस्वामी मार्ग पर बुधवार को एक निजी विद्यालय में खड़ी वैन में अचानक आग लग गई आग लगते लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर पानी डालकर काबू पाया. हालांकि बुधवार को विद्यालय की छुट्टी थी नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. वैन में गैस किट लगी हुई थी लेकिन सिलेंडर नहीं फटा जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी.आग देख मौके पर लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CoFC6o
No comments:
Post a Comment