धम्बोला के बांदियावल्ली गांव के कुएंं से निकाला गया मगरमच्छ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

धम्बोला के बांदियावल्ली गांव के कुएंं से निकाला गया मगरमच्छ

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र की भादर पंचायत के बांदियावल्ली गांव के कुएं में मगरमच्छ आने से पिछले तीन से हड़कंप मचा था. वन विभाग ने मगरमच्छ को तीन दिनों के बाद कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला. दरअसल बांदियावल्ली गांव के निवासी दिनेश डामोर के कुएं में तीन दिन पहले एक मगरमच्छ दिखाई दिया था जिसकी सूचना दिनेश व अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन प्रयासों के बाद भी उसे निकाल नहीं पाई . चौथे दिन मगरमच्छ पकड़ने में एक्सपर्ट ललित श्रीमाल को बुलाया गया. वन विभाग की टीम ने ललित श्रीमाल की मदद से मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकला. इसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को माही नदी में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Onz2o6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages