सम्माजनक सीटें मिलने पर ही करेंगे किसी से गठबंधन : बसपा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 31, 2018

सम्माजनक सीटें मिलने पर ही करेंगे किसी से गठबंधन : बसपा

झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनावी मौसम में शेखावाटी क्षेत्र का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर भाजपा व कांग्रेस के विकल्प के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अनवार खान के समर्थन में आयोजित इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों को किसान, मजदूर व गरीबों की विरोधी पार्टी बताया. अशोक ने लोकतंत्र को देश का सबसे बड़ा तंत्र बताते हुए आम जनता को वोट की कीमत समझाई. सम्मेलन को सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, खेतड़ी विधायक पूर्णमल सैनी सहित अलग- अलग क्षेत्र के बसपा प्रत्याशियों ने सम्बोधित करते हुए बसपा की सरकार बनाने का दावा किया. इस दौरान धर्मवीर अशोक ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन को लेकर कुछ लोगों से बात चल रही है, सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन होगा. विधायक हनुमान बेनीवाल के साथ खड़े होने के सवाल पर अशोक ने कहा रास्ते खुले हैं, अभी वक्त हैं, राजनीति में असंभव कुछ भी नहीं है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ACh6O4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages