डूंगरपुर में गांधी जयंती पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 3, 2018

डूंगरपुर में गांधी जयंती पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती डूंगरपुर जिले भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. इस मौके पर जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट में पुष्पांजलि कार्यक्रम व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट व एसपी शंकरदत्त शर्मा ने कलेक्ट्रेट में स्थित गांधी प्रतिमा को सूत की माला पहनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. इस मौके पर अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया. वहीं पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मो के धर्मगुरु ने प्रार्थना करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. इस मौके पर बापू के प्रिय भजनों व रामधुन का भी गायन किया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P4Xff3

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages