लोगों के शिक्षा का स्तर भले ही बढ़ता जा रहा हो लेकिन अंधविश्वास कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसका उदाहरण पाली में हर दिन देखने को मिल रहा है. पाली में इन दिनों अंधविश्वास का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. यह मारवाड़ जंक्शन के सिरियारी गांव के मगरा क्षेत्र का है. यहां माता आने के नाम पर कई महिलाएं अपने आप को देवी माता बनाने की कोशिश कर रही हैं. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि एक महिला देवी आने का आभास जताकर पानी में कूद रही है. दो पुरुष उसे पानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इस महिला को देखकर पानी के बाहर खड़ी अन्य महिलाएं और पुरुष भी अपने शरीर में भगवान आने का नाटक शुरू कर देते हैं. मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें देवता मानकर उनकी आरती करते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PLwdcW
No comments:
Post a Comment