पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर मंगलवार को उदयपुर में जमकर राजनीति हुई. रानी रोड पर स्थित शेखावत की आदमकद प्रतिमा पर भैरों सिंह शेखावत जाग्रति मंच के कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे. पुष्पांजलि कार्यक्रम में वे सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे, जो गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के विरोध में हैं. कार्यक्रम के दौरान शेखावत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तो संबोधन के दौरान शेखावत को याद करने के साथ ही कटारिया को जमकर कोसा गया. साथ ही आलाकमान को यह चेतावनी दी गई कि यदि गुलाबचंद कटारिया को टिकट दिया जाता है तो सभी वरिष्ठ भाजपाई पार्टी के विरोध में प्रचार करने के लिए मजबूर होंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PgeCNj
No comments:
Post a Comment