प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेरोट ग्राम पंचायत में विजयादशमी के मौके पर अनूठा रावण दहन हुआ. खेरोट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मिट्टी का रावण बनाया गया जिसे जलाने की जगह बंदूक की गोलियों से मारा गया. रावण के पुतले को गोलियों से छलनी करने की यह अनूठी परंपरा कई सालों से चली आ रही है. इस अनूठे रावण वध में केवल वैध लाइसेंस वाले बंदूकधारी ही भाग लेते हैं. इसमें बंदूकधारियों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसमें रावण के पुतले को पहली गोली मारने वाले बंदूकधारी को पुरस्कृत किया जाता है. इस अनूठे रावण वध को लेकर न केवल खेरोट वासियों में बल्कि आसपास के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहता है.(रिपोर्ट- अशोक)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CYvxP1
No comments:
Post a Comment