पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए एसपी साहब ने किया ये काम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 24, 2018

पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए एसपी साहब ने किया ये काम

करौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों को स्वस्थ, तनावमुक्त एवं खुश रखने के लिए मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आए लोगोंं ने तनावमुक्त रहने के गुर सिखाए. शिविर में करौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी, करौली कोतवाली सहित विभिन्न थानों के थाना अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे. शिविर में ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आई शिक्षिकाओं व वक्ताओं ने तनावमुक्त रहने के लिए कार्य के दौरान अनावश्यक बोझ नहींं लेने, बीच-बीच में हंसते मुस्कुराते रहने, एक- दूसरे के साथ हंसकर बातचीत करने, काम के दौरान छोटे-छोटे अंतराल का विश्राम लेने एवं अनावश्यक तनाव से बचने की उपायों पर चर्चा की. करौली पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस कर्मियों को अनावश्यक तनाव, थकान से बचाकर स्वस्थ और खुशहाल रहने के गुर सिखाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2D0tZE1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages