रैन बसेरे में अवैध वसूली के खिलाफ बेरोजगार युवकों ने किया हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 24, 2018

रैन बसेरे में अवैध वसूली के खिलाफ बेरोजगार युवकों ने किया हंगामा

अलवर शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर बने रैन बसेरे में बाहर से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से वहां तैनात कर्मचारियों ने अवैध वसूली की. इस वसूली के विरोध में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास बने रैन बसेरे में रात गुजारने के बदले नौकरी के लिए एग्जाम देने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी से 30-30 रुपए कर्मचारियों ने फीस के रूप में वसूलने शुरू कर दिए. बाद में कुछ युवाओं ने विरोध किया तो हंगामा हो गया. सवाई माधोपुर से आए युवाओं ने बताया कि मजबूरी में तीस रुपए देकर और अपना आधार कार्ड जमा कराकर रैन बसेरा में रुक गए लेकिन जब कुछ लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्हें अंदर नहींं आने दिया और बाहर से भगा दिया जबकि रैन बसेरा फ्री में रहने के लिए बना है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EGAE7Z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages