बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को कायमखानी समाज के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राव ने कायमखानी समाज पर पेनोरमा बनाने की घोषणा की. इतिहास विभाग की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में कायमखानी समाज की सांस्कृतिक विरासत बनी रहे इस पर चिंतन किया गया. संगोष्ठी में सीओ खाजूवाला इस्माइल खान ने समाज के इतिहास पर प्रकास डाला. उन्होंने कहा कि उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी देश की सेवा करता रहा है और करता रहेगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zWfbDz
No comments:
Post a Comment