कोटा में सरकारी कार्यालय में महिला कर्मचारी से अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 7, 2018

कोटा में सरकारी कार्यालय में महिला कर्मचारी से अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल

राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों का खूब बखान कर रही है. वहीं सरकारी कार्यालयों में भी महिलाओं को मुफीद माहौल मिले इसके लिए विभागवार कमेटियां भी बनाई गई हैं. लेकिन सरकारी कार्यलयों में महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले नहीं थम रहे हैं. ताजा मामला कोटा के रामगंजमण्डी में तैनात पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल मीणा का सामने आया है. ये जनाब अपने ही विभाग की पशुधन सहायक महिला कर्मचारी से किस कदर अभद्रता कर रहे हैं इसका हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है. पीड़ित महिला कर्मचारी सातलखेड़ी पशु चिकित्सालय में तैनात है और टीकारण अभियान के संबध में रामगंजमंडी पशुपालन विभाग में आई थी. पीड़ित महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों को दी है. उसके बाद विभाग ने मामले की जांच महिला उत्पीड़न कमेटी को सौंपी हैं. (रिपोर्ट :शाकिर अली)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C29s0j

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages