कत्थक नर्तक दुर्गेश गंगाणी ने मन मोहा, रामशंकर व स्नेहा शंकर ने बांधा समां - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 23, 2018

कत्थक नर्तक दुर्गेश गंगाणी ने मन मोहा, रामशंकर व स्नेहा शंकर ने बांधा समां

सुजानगढ़ की सामाजिक संस्था दी यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ के 47 वें स्थापना दिवस समारोह के तहत रविवार की रात प्रतापसिंह सिंघी स्मृति संगीत संध्या का आयोजन किया गया. इसमें कत्थक के जरिए विश्व में सुजानगढ़ का नाम रोशन करने वाले जगदीश गंगाणी व उनके पुत्र दुर्गेश गंगाणी का सम्मान किया गया. इसी तरह पार्श्व गायक रामशंकर व उनकी पुत्री स्नेहा शंकर का भी सम्मान किया गया. सम्मान के बाद दुर्गेश गंगाणी ने तीन ताल में विलंबित लय पर गाई गई शिव स्तुति पर कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी. करीब आधे घंटे की प्रस्तुति ने सबको मोहित किया और पंडाल तालियों से गूंजने लगा. इसी प्रकार पार्श्व गायक रामशंकर व उनकी पुत्री ने कई फिल्मी गीत गाए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CyKYwc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages