राजस्थानी कलाकारों ने स्वर लहरियों से बांधा समां - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 29, 2018

राजस्थानी कलाकारों ने स्वर लहरियों से बांधा समां

जयपुर के मसाला चौक पर रविवार की शाम राजस्थानी कलाकारों ने स्वर लहरियों से समां बांध दिया. जेडीए की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर बिट्स और ताल म्यूजिक के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ उमड़ी. इस संगीत संध्या में लोकगीतों के साथ-साथ पंजाबी फोक गीत व बॉलीवुड के कुछ फेमस गानों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. इस कार्यक्रम के दौरान ढोला मारू के गीतों की जब परफॉर्मेंस हुई तो वहां मौजूद हर कोई झूमता नजर आया. मसाला चौक पर हर शनिवार व रविवार को जेडीए कि तरफ से ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निशुल्क आयोजन किया जाता है. जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मुहैया कराया जाता है ताकि वह अपने हुनर से लोगों को अवगत करा सके.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yDqaAV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages