बीकानेर में समर्थन मूल्य खरीद टोकन केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 25, 2018

बीकानेर में समर्थन मूल्य खरीद टोकन केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा

बीकानेर के मूंगफली खरीद केन्द्रों में धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए किसानों ने किसान भवन में हंगामा किया. इस दौरान किसानों ने कृषि मंडी के पास बने किसान भवन में अधिकारियों को मूंगफली के समर्थन मूल्य खरीद केन्द्रों पर हो रही अनियमितताओं पर जमकर खरी- खोटी सुनाई. किसानों का कहना था कि मूंगफली बेचने के लिए अब तक ई- मित्र केंद्रों पर टोकन वितरण हो रहा था पर अचानक यह काम बीकानेर में एक जगह ही शुरू हो जाने से किसानों की मुसीबतें बढ़ गईं. किसानों के हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा. बाद में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर पहुंचा और कलेक्टर को लिखित में शिकायत दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Je1jYf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages