शिक्षिका के व्यवहार से क्षुब्ध हो ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 2, 2018

शिक्षिका के व्यवहार से क्षुब्ध हो ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला

टोंक जिले निवाई ब्लॉक स्थित नोहटा गांव के शहीद रामकरण जांगिड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट पर सोमवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया. उन्होंने यह ताला यहां तैनात ऊषा शर्मा नाम की शिक्षिका के व्यवहार और कार्यशैली से नाराज़ होकर जड़ा है. ख़ासबात यह है कि विद्यार्थी भी ऊषा शर्मा की कार्यशैली से नाराज हैं. शिक्षिका शर्मा के अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों के ख़राब व्यवहार के चलते पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी थी लेकिन बीते दिनों शर्मा का एक शिक्षक से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उस शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया. इसी से नाराज़ हो ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है.सरपंच तेजवीर सिंह के नेतृत्व में यह तालाबंदी की गई है और शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OvlVjV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages