कोटा में चल रहे 125 वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिल रहे हैं. इस श्रृंखला में बुधवार को रात कव्वाली का मुकाबला हुआ. दिल्ली के कव्वाल रईस अनीस साबरी व बेबी वारसी के बीच हुए इस मुकाबले में देर रात तक दोनों ने एक दूसरे पर शेर पढे़. फनकारों ने सुफियाना अंदाज में खुदा की शान में कलाम पढे़ और कौमी एकता का संदेश दिया. दिल्ली की कव्वाल बेबी वारसी ने काबे में तेरा जलवा.. काशी में नजारा है.. वो भी हमें प्यारा है.. ये भी हमें प्यारा है.. सरीखी कव्वालियां पेश की. श्रोताओं की फरमाइशों पर भी कव्वालों ने कई बेहतरीन कव्वालियां गाईं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2At3Lr5
No comments:
Post a Comment