विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां टिकट चयन की कवायद और जुबानी जंग के बीच तेज हो चली हैं. बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट के अचूक हथियार पर काउण्टर अटैक करते हुए कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए 'बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ' अभियान पर सोमवार को शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने तीखा हमला बोला है. देवनानी ने कांग्रेस के इस अभियान पर कहा कि कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार की जननी रही है और केन्द्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार के दौरान क्या कुछ नहीं हुआ? जनता को सब पता है. देवनानी ने कहा कि कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है और चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. जनता भी इस मुद्दे के साथ खड़ी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Cyy4ya
No comments:
Post a Comment