राजस्थान विधानसभा चुनाव: आचार संहिता लागू होने से पहले BJP का मंथन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 2, 2018

राजस्थान विधानसभा चुनाव: आचार संहिता लागू होने से पहले BJP का मंथन

राजस्थान विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लगने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और प्रदेश बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारिया जोर शोर से शुरू कर दी है. राष्ट्रीय नेताओं के दौरे भी शुरू हो चूके हैं. प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर सोमवार को विधानसभा चुनाव व्यवस्था सम्बन्धी समिति की बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी के चुनावों के दौरान हर तरह की तैयारियों के लिए गठित की गई. लगभग 30 कमेटियों के मुख्य पदाधिकारी शामिल हुए. और निर्देश दिए गए कि चुनाव के दौरान हर तरह की व्यवस्था माकूल होनी चाहिए. इस दौरान निर्दैश दिए गए कि कोई भी पदाधिकारी चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़ा है और चुनाव लड़ने की इच्छा रखता है तो वो इस काम से अलग हो जाए. इसके अलावा 4 अक्टूबर को सीकर और बीकानेर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे और 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान गौरव यात्रा के समापन्न पर आने से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के लिए आवश्य़क निर्देश दिए गए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OvWGxQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages