राजस्थान का रण: BJP के कब्जे वाली पुष्कर सीट पर ताल ठोक रहे आधा दर्जन नेता - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 2, 2018

राजस्थान का रण: BJP के कब्जे वाली पुष्कर सीट पर ताल ठोक रहे आधा दर्जन नेता

राजस्थान के रण की इस कड़ी में हम पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की बात कर रहे हैं. जगत पिता ब्रह्मा की यह नगरी देशी विदेशी सैलानियों से साल भर गुलजार रहती है. आध्यात्मिक केन्द्र के साथ ही पुष्कर पर्यटन के लिहाज से भी पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रिय हुआ है. अजमेर से 15 किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमालाओं के बीच बसी तीर्थनगरी पुष्कर आस्था का बडा केन्द्र है. इसे ब्रह्मा की नगरी भी कहा जाता है क्यों कि यहां संसार का इकलौता ब्रम्हा मंदिर है. पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार 669 मतदाता हैं. इनमें से एक लाख 15 हजार 991 पुरूष और एक लाख 9 हजार 673 महिलाएं हैं. वर्तमान में यहां से बीजेपी के सुरेश सिंह रावत विधायक हैं जो सरकार में संसदीय सचिव भी हैं. संभावित रूप से कांग्रेस से पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर और संसदीय सचिव सुरेश रावत एक बार फिर चुनावी दंगल में अपना हाथ आजमा सकते हैं. इसके लिए दोनों ही दलों से आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार मैदान में ताल ठोके हुए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OvWWgi

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages