जयपुर की योगिता शर्मा बनीं 'मिसेज इंडिया-क्वीन- 2018' - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 9, 2018

जयपुर की योगिता शर्मा बनीं 'मिसेज इंडिया-क्वीन- 2018'

गुलाबी शहर जयपुर की डॉ. योगिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और शहर का मान बढ़ाया है. योगिता शर्मा ने दिल्ली में आयोजित 'मिसेज इंडिया-क्वीन- 2018' का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का परचम लहराया है. योगिता ने 'मिसेज इंडिया क्वीन ब्यूटी विद ब्रेन' का टाइटल भी जीत लिया है. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से फाइनल तक पहुंचीं 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में विभिन्न राउंड आयोजित किए गए. जिसमें योगिता ने अपनी ब्यूटी और व्यक्तित्व से जजों को प्रभावित कर यह खिताब हासिल किया. पेशे से फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. योगिता अपनी सफलता का श्रेय सभी शुभचिंतकों को देती हैं. डॉ. योगिता ने बताया कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगी, जिससे महिलाएं सक्षम होकर अपना और देश का विकास कर सकें.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Nvlth1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages