गोगुंदा पुलिस ने 201 किलो डोडा चूरा जब्त किया - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 17, 2018

गोगुंदा पुलिस ने 201 किलो डोडा चूरा जब्त किया

उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस की ओर से मादक पदार्थ तस्करी पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को भी नाकेबंदी के दौरान टैक्सी परमिट की लक्जरी गाड़ी से पुलिस ने 15 लाख रुपए का 201 किलो डोडा चूरा जब्त किया. दरअसल एनएच 27 को डोडा चूरा तस्करों ने अपना पसंदीदा मार्ग बना लिया है. नाकेबंदी के दौरान एक टैक्सी नंबर वाली की गाड़ी में सवार तस्कर नाकेबंदी को तोड़कर पिण्डवाड़ा की तरफ भागे तो पुलिस ने उनका पीछा किया. तस्कर हाइवे पर झाड़ोली के समीप कार छोड़ कर फरार हो गए. कार से पुलिस को 8 कट्टे में भरा डोडा चूरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है और अब सायरा थाने में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. गोगुन्दा थाना पुलिस ने पिछले 5 महीने में करीब 2 करोड़ की कीमत का 1600 किलो डोडा चूरा जब्त करते हुए 7 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AdKDxp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages