दो दिन बाद असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा और कोटा में 125वां दशहरा मेला शुरू होगा. ऐसे में दशहरा ग्राउंड गौरवशाली इतिहास की यादों को संजोए आधुनिकता की चकाचौंध कर देने वाली दुधिया व रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया है और जगमग हो रहा है. कोटा का दशहरा मेला पिछले 124 सालों तक धूल मिट्टी के वातावरण में होता आया है. लेकिन वे तस्वीरें इस बार मेले की 125वीं वर्षगांठ पर नजर नहीं आएंगी. चूंकि कोटा नगर निगम ने 75 करोड रुपए खर्च करके मेले को दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर डेवलप कर दिया है.पक्की दुकानें, कंक्रीट की सडकें, ग्रीन गार्डन, पर्यावरण का संरक्षण का संदेश देते हुए हैरिटेज लुक दिया गया है. ऐसे में कोटा दशहरा मेला मैसूर के दशहरे मेले को कहीं विकसित मेले को भी पीछे छोड़ चुका है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CU0Uda
No comments:
Post a Comment