कांग्रेस का सियासी दांव: जोधपुर स्मार्ट सिटी 'कार्ड', गहलोत का राजे सरकार पर वार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, September 30, 2018

कांग्रेस का सियासी दांव: जोधपुर स्मार्ट सिटी 'कार्ड', गहलोत का राजे सरकार पर वार

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर जोधपुर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव खेला. मोदी के दौरे पर आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से जोधपुर को स्मार्ट सिटी घोषित की सियासी मांग कर डाली. गहलोत ने ट्वीट कर एक तीर से दो निशाने साधते हुए एक तरफ जहां राज्य सरकार पर प्रहार किया, वहीं दूसरी तरफ जोधपुर शहर के मतदाताओं को जोधपुर शहर की सरकार की ओर से की गई उपेक्षा का अहसास कराने की भी कोशिश की. गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के बावजूद राज्य की बीजेपी सरकार ने उसे स्मार्ट सिटी नहीं घोषित होने दिया. गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जोधपुर पधारे हैं. मेरी उनसे मांग है कि वे जाने से पहले जोधपुर को स्मार्ट सिटी घोषित करके जाएं. जोधपुर अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है वहीं कांग्रेस का मजबूत गढ़ भी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OiN2yE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages