नहीं खत्म हुई रोडवेज हड़ताल, कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे परिजन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 28, 2018

नहीं खत्म हुई रोडवेज हड़ताल, कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे परिजन

राजस्थान रोडवेज की चक्काजाम हड़ताल बुधवार को 10वें दिन भी जारी रही. सरकार की ओर से गतिरोध खत्म करने की कोई पहल नहीं हुई. वहीं गुरुवार से मुख्यालय में भी हड़ताल शुरू होगी और मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी इस आंदोलन में शामिल हो जाएंगे. 27 और 28 सितम्बर को अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. हड़ताल और अनशन पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया जाएगा. उधर, प्रदेशभर में हड़ताली रोडवेज कर्मचारी अपने परिजनों के साथ धरना देकर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं. अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से चक्काजाम हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मियों के साथ कोई अपने बेटे तो कोई अपने पति और कोई अपने पिता के समर्थन में धरना स्थल पर डेरा जमाए हुए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2DzUdhO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages