ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते व्यापार के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के देशव्यापी बंद के तहत शुक्रवार को उदयपुर में भी दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखीं. बंद को लेकर उदयपुर डिस्ट्रीक्ट केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले सैकड़ों दवा व्यापारियों ने शहर में मौन जुलूस निकाला और बाद में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. संयोजक मनोज कुमार शाह ने बताया कि ऑनलाइन दवाएं नियमों के विपरीत तो हैं ही, मरीजों के लिए जहर के समान हैं. कई दवाएं और वैक्सिन जो निश्चित तापमान पर सुरक्षित रखे जाते हैं, उन्हें प्लास्टिक के डिब्बों मे हाई टेम्परेचर पर कोरियर के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Nbb4H2
No comments:
Post a Comment