धानक्या में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 28, 2018

धानक्या में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास धानक्या गांव में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सभा को संबोधित किया. इस अवसर पर जहां सीएम वसुंधरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे पहले चिंतक थे जिन्होंने आजादी के बाद देश के लोकतंत्र में आए अधूरेपन को अपनी साधना से पूरा करने का प्रयास किया. पीयूष गोयल ने इस राष्ट्रीय स्मारक के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि धानक्या के रेलवे स्टेशन के समीप की भूमि जहां इस स्मारक के निर्माण के लिए रेलवे ने भूमि उपलब्ध कराई है, आवश्यक सारसंभाल तथा विकास के काम में रेलवे यथासंभव सहयोग करेगा. इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य और बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद और अन्त्योदय जैसे सिद्धान्तों के आधार पर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के नाम पर धानक्या में राज्य सरकार ने जो राष्ट्रीय स्मारक बनाने का काम किया है वहां एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर शोध केन्द्र भी विकसित किया जाना चाहिए. जहां विद्यार्थी इन दोनों महान सिद्धान्तों पर शोध एवं अध्ययन कर सकें तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचा सकें.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xWlZyX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages