स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के छात्रों ने जड़ा ताला - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, September 29, 2018

स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के छात्रों ने जड़ा ताला

खेतड़ी स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज कैंपस के गेट में ताला जड़ दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए. छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज खुलने के बाद अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि कॉलेज में 51 व्याख्याताओं में से 26 पद खाली हैं. उनमें से भी 17 व्याख्याताओं की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है. चुनाव ड्यूटी की वजह से 2 महीने तक पढ़ाई बाधित रहेगी जिससे कॉलेज का रिजल्ट भी खराब होगा. अभी दो दिन में ही 2 और व्याख्याताओं के तबादले कर दिए गए. इसे लेकर एसडीएम को भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सैनी ने कहा कि अगर शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से कॉलेज के आगे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NabOfH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages